मौसम पूर्वानुमान : नवंबर- 2018

Category: Forcasting (Weather) Published: Tuesday, 30 October 2018 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                                                              Forecasting  Of   All   

                प्रकृति हो या जीवन - सभी प्रकार के पूर्वानुमान 

     नवंबर 2018 में क्या क्या होगा आप भी जानें - पहले परीक्षण करें फिर विश्वास करें !


      नवंबर के संपूर्ण महीने में आँधी तूफानों चक्रवातों की बहुत अधिकता रहेगी !जिनका स्वरूप अत्यंत भयानक एवं काफीअधिक डरावना होगा !संभव है कि प्रकृति का ऐसा भयानक स्वरूप जो नवंबर 2018 में दिखाई पड़े वो पिछले कई दशकों में विश्व ने न देखा हो !विश्व के अनेक देश,प्रदेश,जनपद इस पीड़ा से पीड़ित होंगे जिनसे भारी जनधन हानि की संभावना है !वैसे तो ऐसे उत्पात पूरे महीने ही दिखाई पड़ते रहेंगे फिर भी विशेष भयानक समय 7, 8,9,10,11 एवं 21,22,23,24,25 नवंबर की तारीखें होंगी !इन में आँधी, तूफ़ान,चक्रवात भूकंप आदि की बहुलता रहेगी !अग्निभय की घटनाएँ भी इस महीने में विशेष रूप से घटित होंगी !
    भूकंप और सुनामी जैसी भयानक आपदाएँ भी इस महीने में अधिक घटित होंगी इसका निशाना विश्व का कोई भी देश या प्रदेश आदि बन सकता है कई देश भी हो सकते हैं !इस दृष्टि से सावधान रहने के लिए नवंबर महीने की 6,7,8एवं 22,23,24 ये प्रमुख  तारीखें हैं !
    वायुप्रदूषण की दृष्टि से संपूर्ण महीना ही विशेष डरावना होगा !वायु प्रदूषण के कारण कई दशकों के रिकार्ड टूटेंगे इसका स्वरूप इतना अधिक डरावना होगा आकाश से गिरी हुई धूल से वातावरण इतना अधिक प्रदूषित होगा !इसलिए सूर्य की किरणें बहुत धूमिल दिखाई देंगी! इस दृष्टि से विशेष अधिक सावधान रहने के लिए नवंबर महीने की 9,10,11,12,13,14,23,24,25,26 की तारीखें होंगी!
     अग्निप्रकोप से भी कुछ क्षेत्रों में बड़ा नुक्सान होगा !विश्व की दक्षिण पश्चिम दिशा का मध्य भाग इस दृष्टि से विशेष अधिक पीड़ित रहेगा !भारत में महाराष्ट्र , केरल ,कर्णाटक,तमिलनाडु,गुजरात जैसे प्रदेश इसके बड़े शिकार होंगे !इससे वातावरण में गर्मी एवं इस क्षेत्र में जमीन  के अंदर का जल तेजी से घटेगा जिससे नदी कुएँ तालाब आदि तेजी से सूखते चले जाएँगे !6 तारीख को केरल तमिलनाडु,एवं 11 तारीख को गुजरात राजस्थान में 20 तारीख को अरुणाचल  सिक्किम आदि में 25 को मध्यप्रदेश राजस्थान आदि में अग्नि प्रकोप की विशेष अधिक संभावनाएँ हैं   इस क्षेत्र में अग्नि प्रकोप एवं भूकंप आने की संभावना 2,3,6,7,8,11,18,20,22,23  और 25 तारीखों में रहेगी !
     वर्षा संबंधी पूर्वानुमान की दृष्टि से नवंबर के महीने में संभावनाएँ कमजोर रहेंगी फिर भी कुछ देशों या क्षेत्रों में घटित होने वाले चक्रवातों में वर्षा अधिक होगी !एवं कुछ क्षेत्रों में वैसे भी वर्षा होने की संभावनाएँ हैं ! जिसमेंउत्तरप्रदेश उत्तराखंड हिमाचलप्रदेश जम्मू कश्मीर दिल्ली तथा पूर्व में अरुणाचलप्रदेश,असम,सिक्किम ,मेघालय आदि क्षेत्रों में वर्षा की संभावनाएँ अधिक हैं !
   1 तारीख से 10 दिनों तक जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख के क्षेत्र में अधिक बारिस की संभावना है जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है !1 और 2 तारीखों में त्रिपुरा मणिपुर पश्चिम बंगाल छत्तीस गढ़ आदि क्षेत्रों में विशेष वर्षा की संभावना है !13 तारीख़ को जम्मू कश्मीर हिमाचल आदि क्षेत्रों समेत कई अन्य प्रदेशों में  वर्षा होगी 14,15,16,  17तारीखों में इन्हीं क्षेत्रों में अधिक वर्षा होगी !27,28  को असम ,सिक्किम, मेघालय में वर्षा की विशेष संभावनाएँ हैं !29 और 30 तरीखों में त्रिपुरा मणिपुर पश्चिम बंगाल छत्तीस गढ़ आदि क्षेत्रों में  वर्षा की अधिक संभावना है !इसके अलावा 20 से 30 तारीख तक सामान्य वर्षा की संभावनाएँ बनती रहेंगी !
    17 नवंबर से 30 नवम्बर तक पाला गिरने का समय है इसलिए इस समय उत्तरभारत में सर्दी अधिक बढ़ जाएगी !
      स्वास्थ्य की दृष्टि से नवंबर के संपूर्ण महीने में सूखीखाँसी, स्वाँसरोग,हृदयरोग,ज्वररोग,शरीर में दर्द,    गैस, उल्टी, दस्त, आँखों में जलन जैसे रोग बढ़ेंगे! नवंबर महीने की 5,7,12,14,19,21,26,28 तारीखों में ने नए रोग पैदा होंगे जिन्हें रोग हैं वो इस समय में और अधिक बढ़ेंगे !जिनका स्वास्थ्य बहुत अधिक ख़राब है उनके लिए ये तारीखें बहुत अधिक सावधान रहने की हैं !       
    5 नवंबर से 11 नवम्बर तक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा ! भय ,तनाव, चिंता, घबड़ाहट रहेगी !स्वजनों से संबंध बिगड़ेंगे !इस समय आपसी बात व्यवहार में अनेकों प्रकार की उलझनें पैदा होंगी !इसके अलावा उन्माद की भावना तो संपूर्ण महीने में ही बनी रहेगी !अकारण अचानक छोटी छोटी बातों पर बड़ा क्रोध आ जाएगा लोग असहनशील हो जाएँगे !
      सामाजिक तनाव इस समय बहुत अधिक बढ़ जाएगा छोटे छोटे विवाद थोड़ी असावधानी में बड़े बड़े रूप धारण कर लेंगे !हड़ताल ,आंदोलन आदि कहना कठिन होगा !कोई भीड़ कब हिंसक रूप धारण कर ले कहा नहीं जा सकता है !
       आतंकी लोग इस महीने अधिक अप्रिय वारदातों को अंजाम देंगे !सीमाओं पर विशेष सतर्कता वरती जानी आवश्यक है !
                                                                             













Hits: 416