मौसम पूर्वानुमान : 16 से 23 मई 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Monday, 15 May 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  मई 2023 तक   (वैदिक)        

विशेष सूचना :

    मैंने 30 अप्रैल को भेजे गए अपने पूर्वानुमान में आप सभी को यह सूचना दे दी थी कि 7 मई को दक्षिणध्रुवीय प्रदेशों में चक्रवात का निर्माण होगा !जिससे भारत के  दक्षिण पूर्वी समुद्री क्षेत्रों में तेज आँधी तूफान आएगा | 7 मई को निर्मित हुआ वही तेज तूफ़ान अपने निर्धारित स्थान बंगाल की खाड़ी के आस पास पहुँच चुका बताया जा रहा है | सबसे बड़ी चिंता की यह बात है कि 16 मई की दोपहर को दक्षिण पूर्वी हिमालय से एक नया तूफान निकलेगा | ये दोनों तूफ़ान एक साथ मिलकर 18 व 19 मई को अत्यधिक हिंसक हो सकते हैं  | यदि ये तूफ़ान प्रशांत सागर की ओर नहीं मुड़ जाते हैं तो भारत में भी जनधन का नुक्सान अधिक होगा |

                                  मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  मई 2023 तक   (वैदिक)        

16 मई को धूप तेज होगी इसलिए तापमान कुछ बढ़ेगा! गर्मी की मात्रा बढ़ेगी |आग लग जाने की दुर्घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |  हवाओं का वेग कुछ बढ़ेगा ! दक्षिणपूर्व भारत में तेज तूफ़ान के साथ  चक्रवातीय वर्षा हो सकती है |

17 मई को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष नहीं बढ़ पाएगा | हवाओं का

वेग काफी बढ़ जाएगा | कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |

 18 और19 मई को समुद्रों का जल आंदोलित होने से प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है | हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ घटित हो सकती हैं| इन दिनों में सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अच्छा होगा |

 20 मई को केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़ सकता है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |
 21 मई को धूप तेज रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! मध्य भारत विशेष संतपित होगा | वायुमंडल में ज्वलनशीलता  की मात्रा अचानक बढ़ जाने के कारण इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी | हवा की गति अधिक रहेगी | तेज हवाएँ चलेंगी |  वायु मंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से उष्ण होकर स्वतः प्रदूषण मुक्त होने लगेंगे |

22  मई को सुबह से ही तेज धूप होने से तापमान अधिक होगा |वर्षा होने की संभावना नहीं है | आकाश प्रायः बादलों से मुक्त होगा | दोपहर बाद हवाओं का रुख बदलेगा और पूर्वोत्तरीय हवाएँ बढ़ते तापमान पर कुछ  अंकुश लगाने में सक्षम होंगी | देर रात्रि से दक्षिण पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की सामान्य उपस्थिति दिखाई देगी |

23   मई को पूर्वोत्तर भारत में  कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना है | तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |

उत्पात का समय :

17  से 21    मई के बीच तेज हवाएँ चलेंगी !कुछ अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष आँधी तूफानों की घटनाएँ काफी अधिक घटित होंगी |आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी | इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,सुनामी बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |इन दिनों में तेज तूफ़ान चक्रवात आदि का निर्माण हो सकता है | समय के दुष्प्रभाव से अकारण वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना,दंगा फैलना,सरकारों एवं शासन के बिरुद्ध आंदोलन, देशों की  सीमाओं पर संघर्ष गोलीबारी तथा बम विस्फोट आदि हिंसक आतंकवादी घटनाओं के घटित होने की संभावना इस समय में अन्य समय की अपेक्षा अधिक रहती है |यहाँ तक कि सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगी !

Hits: 474