मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31 मई 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Tuesday, 23 May 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                         मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31 मई 2023 तक   (वैदिक)

 

24 मई को  हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

25 मई को हवाओं का वेग बढ़ने से  कहीं कहीं बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की संभावना है | तनाव मुक्त वातावरण बनना

प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |

26 और 27 मई को पूर्वोत्तरीय पहाड़ी क्षेत्रों में एवं हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में कहीं कहीं कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी | कुछ क्षेत्रों में बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | मध्य भारत में भी अल्प वर्षा होने की संभावना है | 

28और 29 मई को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में वर्षा होने की संभावना अधिक है |पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव घटेगा || राजनैतिक विद्वेष कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |

30 और 31  मई को वर्षा होने की सामान्य संभावना बहुत कम क्षेत्रों में है |  दक्षिण भारतीय प्रदेशों तापमान अचानक बढ़ना शुरू होगा | पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी | सौर गतिविधियों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस दिन आग लगने की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं | मंगलग्रह की धूल से  वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू होगा |आग लगने एवं आकाशी बिजली गिरने की घटनाएँ अधिक घटित होंगी |

उत्पात का समय :दक्षिण भारत में  24 से 31 मई तक वर्षा की संभावना काफी कम है तथा तापमान काफी बढ़ेगा | मध्य भारत से लेकर दक्षिण पश्चिम भारत तक अग्नि संबंधी दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है |
 

Hits: 503