मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 जून2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Wednesday, 07 June 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

 मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 जून2023 तक   (वैदिक)

  8 और 9 जून को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना अधिक है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |

10 और 11 जून को कुछ जगहों पर बादलों की उपस्थिति रह  सकती है ! तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम होगा |कहीं कहीं  अल्प वर्षा हो सकती

है|हवाओं की गति अधिक होगी | समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

12 जून को धूप तेज होगी इसलिए रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा!|इस रात्रि में आग लग जाने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |  हवाओं का वेग कुछ बढ़ेगा ! दक्षिणपूर्व भारत में तेज तूफ़ान के साथ  चक्रवातीय वर्षा हो सकती है |

13 जून को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़ पाएगा |यद्यपि  हवाओं का वेग काफी बढ़ जाएगा | कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ सामान्य वर्षा भी हो सकती है |

14 और15 जून को समुद्रों का जल आंदोलित होने से प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है | हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ घटित हो सकती हैं| इन दिनों में सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अच्छा होगा |

विशेष बात :

8 से 12 जून तक आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ प्रायः प्रतिदिन घटित होती रहेंगी | कभी कभी आँधी के साथ वर्षा ,ओले एवं बिजली गिरने की संभावना है | वातावरण में धूल की अधिकता रहेगी |13 से 15 जून तक चक्रवात जैसे तेज तूफानों के घटित होने की संभावना बन सकती है |इन दिनों में आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी | इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,सुनामी बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |इन दिनों में सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं | लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगी !12 से 15 जून तक राजस्थान पंजाब हरियाणा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ आदि  प्रदेशों में वर्षा की संभावना कम है |यहाँ तापमान अचानक बढ़ने लगेगा  |8 से 15 जून तक असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में विशेष वर्षा हो सकती है|

Hits: 765