मौसम पूर्वानुमान : 1से 7 अगस्त - 2023 (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Monday, 31 July 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

     मौसम पूर्वानुमान : 1से 7 अगस्त - 2023 (वैदिक)

  1और 2 अगस्त को राजस्थान हरियाणा पंजाब मेंजम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है |उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड उड़ीसा आदि में सामान्य वर्षा होने की संभावना है |शेष भारत में खंडित वर्षा

हो सकती है |इसी समय से समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होने लगेगी | लोगों में सहन करने की क्षमता स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कम होगी |

3 अगस्त को हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में अधिकवर्षा हो सकती है |राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ आदि अधिकाँश प्रदेशों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है |सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में सामान्य वर्षा हो सकती है |समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी | 

4और 5 अगस्त को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अच्छी वर्षा होगी | हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में अन्य प्रदेशों काफी अधिकवर्षा हो सकती है|  सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में मध्यम  वर्षा होने की संभावना है |समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

6 अगस्त को अन्य दिनों की अपेक्षा वर्षा का वेग कम होगा| कुछ प्रदेशों में ही बादल और मध्यम वर्षा होने की संभावना  बन सकती है|आकाश का काफी बड़ा भाग बादलों से मुक्त होगा |तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ बढ़ेगा होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |

7 अगस्त को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा! रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |कुछ स्थानों पर आकाश में बादलों की उपस्थिति रहेगी !कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है |
 

Hits: 554