मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 अगस्त 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Monday, 07 August 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 अगस्त 2023 तक   (वैदिक)

 8 अगस्त को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़ पाएगा |यद्यपि  हवाओं का वेग काफी बढ़ जाएगा |कहीं तेज हवाओं के साथ अधिक वर्षा होने की संभावना सामान्य वर्षा भी हो सकती है | झारखण्ड उड़ीसा त्रिपुरा आदि पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ अधिक वर्षा होने की संभावना  है |

9अगस्त को समुद्रों का जल आंदोलित होने से प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों

में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ अधिक वर्षा हो सकती है | इन दिनों में हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ घटित हो सकती हैं| इन दिनों में सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इन दिनों में  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अच्छा होगा |

10और11अगस्त को असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में अधिक वर्षा हो सकती है |केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी | इस रात्रि में कहीं कहीं आग लगने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |

12अगस्त को कुछ प्रदेशों में सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है |मध्य भारत में तापमान कुछ अधिक बढ़ जाएगा ,जबकि पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की  आवाजाही बनी रहेगी ,रात्रि 11बजे के बाद संभव है कि इन्हीं प्रदेशों में वर्षा होनी भी प्रारंभ हो जाए |तेज हवाएँ चलेंगी |वायु मंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से  स्वतः प्रदूषण मुक्त होने शुरू हो जाएँगे |

13 अगस्त को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा जैसे प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है |वायु का प्रवाह अधिक रहेगा | तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,फिर भी विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |

14 अगस्त को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में अच्छी वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

15 अगस्त को हवाओं का वेग बढ़ने से बादलों की उपस्थिति तो बढ़ ही  सकती है | इसके साथ ही साथ सायं 5 बजे के बाद भारत के अधिकाँश प्रदेशों में अधिक वर्षा हो सकती है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |

Hits: 481