मौसम पूर्वानुमान : 16 से 23 अगस्त 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Tuesday, 15 August 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  अगस्त 2023 तक   (वैदिक)


 16 और17अगस्त को भारत समेत विश्व के अधिकाँश देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा हो सकती है | उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में  कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी |

18और 19 अगस्त को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त मध्य भारत आदि में सामान्य वर्षा होने की

संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव बढ़ना शुरू होगा | राजनैतिक विद्वेष एवं आरोप प्रत्यारोपों कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |काले काले बादल  आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |

20अगस्त को बहुत कम क्षेत्रों में खंडित वर्षा होने की संभावना है |आकाश में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम बादलों की उपस्थिति रहेगी |दक्षिण भारतीय प्रदेशों तापमान अचानक कुछ बढ़ना शुरू होगा | पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी |

21अगस्त को  सौर गतिविधियों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस रात्रि को कहीं कहीं आग लगने की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा एवं आकाशी बिजली गिरने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |

22अगस्त को सामान्य रूप से आकाश की उँचाई पर सफेद रंग के बादलों की अधिकता रहेगी |कहीं कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है |अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवाएँ प्राकृतिक वातावरण को अचानक बदल देंगी |सुबह से  धूप रहेगी ! दोपहर बाद तक तापमान कुछ बढ़ा रहेगा !रात्रि में कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ विशेष वर्षा हो सकती है |विशेषकर केरल कर्नाटक महाराष्ट्र तथा दक्षिणी तथा दक्षिणी राजस्थान में आँधी तूफानों के साथ तेज वर्षा हो सकती है |

 23अगस्त को अरब सागर में कुछ वायु समूहों के आपस में टकराने से समुद्री बवंडर के पैदा होने से समुद्री जल आंदोलित होगा !इससे कुछ दिनों तक केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ अधिक वर्षा हो सकती है| वायुसमूहों के आंदोलित होने से लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी |परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी |

Hits: 488