मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31अगस्त 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Wednesday, 23 August 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31  अगस्त  2023 तक   (वैदिक)

24 और 25 अगस्त को प्रकुपित हवाओं (अनपेक्षित गैसों )के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं |वो हवाएँ जब जहाँ पहुँचेंगी वहाँ आँधी तूफ़ान चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाएँ निर्मित हो सकती हैं | भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री किनारों पर स्थित प्रदेशों में आँधी तूफ़ान के साथ तेज वर्षा

जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन्हीं दिनों में भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री भाग में विक्षुब्ध हवाएँ किसी चक्रवात को जन्म दे सकती हैं |पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है | मध्य भारत में तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है | प्रदूषित हवाओं के वेग से इस समय लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ सकता है |समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जाएँगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी |

26 अगस्त को धूप रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी | गुजरात पश्चिमी राजस्थान महाराष्ट्र आदि में विशेष हुमस बढ़ जाएगी |  सामाजिक तनाव कम होना प्रारंभ होगा |वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होंगे |कहीं कहीं आग लगने की संभावना है| वर्षा होने की संभावना बहुत कम क्षेत्रों में है |

27अगस्त को प्रातः पाँच बजकर 29 मिनट पर मध्य अरब सागर से उठी हवाएँ बादलों को पूर्वोत्तर भारत की ओर धकेलना शुरू कर देंगी | जो इसीदिन शाम तक बादलों को लेकर  गुजरात राजस्थान महाराष्ट हरियाणा पंजाब हिमाचल उत्तरप्रदेश  मेघालय अरुणाचल आदि  प्रदेशों के आसमान में पहुँच जाएँगे | कुछ प्रदेशों में मध्यमस्तरीय वर्षा होने की भी संभावना है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की क्षमता स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |

28 और 29 अगस्त - को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा होने की संभावना है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |

30और 31अगस्त को सामान्य तौर पर वर्षा के वेग में कुछ कमी आएगी किंतु पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होती रहेगी ,किंतु वर्षा का वेग पहले की अपेक्षा कुछ कम होगा | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में विशेष वर्षा हो सकती है |

Hits: 179