मौसमपूर्वानुमान : 16 से 23 जुलाई 2023 तक ( वैदिक )

Category: Forcasting (Weather) Published: Saturday, 15 July 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  जुलाई 2023 तक   (वैदिक)  
 
16 जुलाई को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम ,जैसे प्रदेशों में  मध्यम वर्षा होने की संभावना है | तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |

17 जुलाई को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो

सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

18जुलाई को हवाओं का वेग बढ़ने से  कहीं कहीं बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | पूर्वी भारत में वर्षा होने की संभावना है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |

 19 और 20जुलाई को उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में कहीं कहीं कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी | कुछ क्षेत्रों में बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | 

21और 22जुलाई को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त मध्य भारत आदि में सामान्य वर्षा होने की संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव घटेगा || राजनैतिक विद्वेष कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |काले काले बादल  आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |

23 जुलाई को बहुत कम क्षेत्रों में वर्षा होने की सामान्य संभावना है |आकाश में कम बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी |दक्षिण भारतीय प्रदेशों तापमान अचानक बढ़ना शुरू होगा | पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी |
 
 विशेषबात - 16 से 23 जुलाई तक आकाश में घनघोर काले बादलों की सघन घटाएँ देखने को मिलेंगी |कई बार दिन में अँधेरा छा जाएगा |  इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है |16 और 17 जुलाई को तेज हवाओं के साथ साथ खंडित वर्षा चक्रवात एवं बज्रपात जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं | 18 से 23 जुलाई तक आँधी तूफानों के घटित होने की संभावना है |  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ उड़ीसा तमिलनाडु आंध्र प्रदेशतेलंगाना आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है|  

Hits: 714