मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 सितंबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Thursday, 07 September 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

   मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 सितंबर 2023 तक   (वैदिक)


8 सितंबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है |मध्य भारत में तापमान कुछ अधिक बढ़ जाएगा ,जबकि पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की  आवाजाही बनी रहेगी ,रात्रि 11.27 बजे के बाद संभव है कि इन्हीं प्रदेशों में वर्षा होनी भी प्रारंभ हो जाए |तेज हवाएँ चलेंगी | यहीं से वायुमंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से  स्वतः प्रदूषण मुक्त होने शुरू हो जाएँगे |

9 सितंबर को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा जैसे प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है |वायु का

प्रवाह अधिक रहेगा |तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,फिर भी विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |

10 सितंबर को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में अच्छी वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

11 सितंबर को हवाओं का वेग बढ़ने से बादलों की उपस्थिति तो बढ़ ही  सकती है | इसके साथ ही साथ सायं 5. 54  बजे के बाद भारत के अधिकाँश प्रदेशों में अधिक वर्षा हो सकती है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |

 12 और13सितंबर को भारत समेत विश्व के अधिकाँश देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा हो सकती है | उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में  कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी |कुछ देशों प्रदेशों में एक बार फिर अधिक वर्षा एवं बाढ़ जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |

14 और 15सितंबर को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त मध्य भारत आदि में सामान्य वर्षा होने की संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव बढ़ना शुरू होगा | राजनैतिक विद्वेष एवं आरोप प्रत्यारोपों कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |काले काले बादल  आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |

Hits: 507