मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31 सितंबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Saturday, 23 September 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

 मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31  सितंबर 2023 तक   (वैदिक)


 
24 और 25सितंबर -को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा होने की संभावना है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों

में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |
 26और 27 सितंबर को उत्तरी राजस्थान हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर उत्तरा खंड उत्तर प्रदेश आदि में वर्षा होगी !वर्षा होगी !तौर पर वर्षा के वेग में कुछ कमी आएगी किंतु पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होती रहेगी ,किंतु वर्षा का वेग पहले की अपेक्षा कुछ कम होगा | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में विशेष अधिक वर्षा हो सकती है |
28सितंबर को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अच्छीवर्षा होगी | हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में अन्य प्रदेशों काफी अधिकवर्षा हो सकती है|  सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में मध्यम  वर्षा होने की संभावना है |समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |
29सितंबर को अन्य दिनों की अपेक्षा वर्षा का वेग कम होगा| कुछ प्रदेशों में ही बादल और मध्यम वर्षा होने की संभावना  बन सकती है|आकाश का काफी बड़ा भाग बादलों से मुक्त होगा |तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ बढ़ेगा होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |
30 सितंबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा! रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |कुछ स्थानों पर आकाश में बादलों की उपस्थिति रहेगी !कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है |

Hits: 468