मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 अक्टूबर 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Saturday, 30 September 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                              मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 अक्टूबर 2023 तक   (वैदिक)
 
 संक्षिप्त पूर्वानुमान :1 से 7अक्टूबर तक तापमान विशेष बढ़ा रहेगा !कुछ स्थानों पर आग लगने जैसी घटनाएँ घटित होती दिखाई पड़ेंगी|इस समय में दक्षिण पश्चिमी भारतीय प्रदेशों में भी अधिक वर्षा की संभावना नहीं है ,जबकि पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में अभी वर्षा होती रहेगी |

1अक्टूबर को धूप तेज होगी | उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | समुद्र के अंदर से गर्म हवाएँ तेजी से निकलनी शुरू होंगी जिससे समुद्री जल आंदोलित होगा | ऊँची ऊँची लहरें उठ सकती है |भारत के पूर्वोत्तर समुद्री भाग से तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है | यहाँ से

समुद्री वायु प्रदूषण  मध्य भारत तक पहुँचना प्रारंभ हो जाएगा |
 2और 3 अक्टूबर को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़ पाएगा |हवाओं का वेग बढ़ जाने से समुद्रों का जल आंदोलित होगा | जिससे प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! मध्य भारत में सामान्य वर्षा हो सकती है | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है | इसी दिन कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा होगा |
4 अक्टूबर को असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |
5 अक्टूबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है |मध्य भारत में तापमान कुछ अधिक बढ़ जाएगा ,जबकि पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की  आवाजाही बनी रहेगी ,रात्रि 2.33  बजे के बाद संभव है कि इन्हीं प्रदेशों में सामान्य वर्षा भी हो |तेज हवाएँ चलेंगी | यहीं से वायुमंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से  स्वतः प्रदूषण मुक्त होने शुरू हो जाएँगे |दक्षिण भारतीय प्रदेशों में तापमान अधिक बढ़ने की संभावना है
6 और 7अक्टूबर  को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा उड़ीसा आंध्रप्रदेश जैसे प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है |वायु का प्रवाह अधिक रहेगा | तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,फिर भी विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |

Hits: 325