मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 फरवरी तक 2022 (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Monday, 31 January 2022 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 फरवरी तक 2022 (वैदिक)

    1और 2फरवरी को भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में बर्फवारी हो सकती है | हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में भी कहीं कृषि के लिए हितकर अच्छी वर्षा की संभावना  है |

 3और 4 फरवरी को  मध्यम वर्षा की संभावना है ,तापमान घटेगा वायु प्रदूषण पर अंकुश लगेगा |ठंडी हवाएँ चलेंगी !वातावरण में विशेष नमी रहेगी !

5फरवरी को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कुछ अधिक होगा !| बादलों की आवाजाही रहेगी किंतु सामान्य वर्षा होने की संभावना  है |

6फरवरी को कुछ क्षेत्रों के  वायुमंडल में बढ़ती ज्वलनशील गैसों की मात्रा के कारण आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है | इसलिए अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता पूर्वक अग्नि का व्यवहार करना चाहिए |

7 फरवरी को धूप होगी इसके बाद भी कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएँ चलने के कारण शीतलहर रहेगी | जहाँ हवाओं की गति अधिक नहीं होगी वहाँ के आकाश में धुंध बढ़नी प्रारंभ होगी |  सामाजिक वातावरण में उत्तेजना बढ़ने से इन दिनों विवाद बढ़ने की संभावना अधिक है | देश की सीमाओं पर उत्तेजना बढ़ सकती है| इसलिए विशेष सावधान रहना श्रेयस्कर रहेगा | मौसम पूर्वानुमान आज से दस हजार वर्ष पहले तक का जानने की विधि !

विनम्र निवेदन :-मैं हर बार एक महीने का मौसम पूर्वानुमान दे रहा था पर कुछ लोग काॅपी करके अपने नाम से प्रकाशित करते देखे जा रहे थे इसलिए एक एक सप्ताह का ही पूर्वानुमान प्रकाशित किया जाएगा |

 

Hits: 236