मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 अप्रैल 2023 तक   (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Friday, 31 March 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 अप्रैल 2023 तक   (वैदिक)

 

1 और 2 अप्रैल को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा होगी | इस वर्षा का प्रभाव काफी बड़े भूभाग पर पड़ेगा |तापमान कुछ कम रहेगा |सामाजिक तनाव घटेगा | राजनैतिक विद्वेष कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | इन दिनों में सभी प्रकार का तनाव कुछ कम रहने से रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है |

3 और 4 अप्रैल को कुछ स्थानों पर  बादल देखे जा सकते हैं | मध्यम वर्षा की संभावना कुछ  स्थानों पर  है | तापमान सामान्य रहेगा ,वायु का वेग रुकने से उमस बढ़ेगी |

5 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बादलों की उपस्थिति रह सकती है| कहीं कहीं सामान्य वर्षा होने की संभावना है!जहाँ वर्षा नहीं होगी वहाँ  तापमान बढ़ने से हुमस अधिक होगी | वायु प्रदूषण का स्तर लगभग सामान्य रहेगा |

 6 अप्रैल को प्रातःकाल कुछ स्थानों पर अल्प वर्षा हो सकती है | दोपहर से धूप निकलने की संभावना है |  सायंकाल  वायु मंडल में ज्वलनशीलता बढ़ने से थोड़ी भी लापरवाही भयावह हो सकती है | इस दिन अत्यंत सामान्य कारणों से भी आग लगने की  घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |

7 अप्रैल को सामान्य रूप से  भूरे रंग के जलहीन बादलों की अधिकता रहेगी !कहीं कहीं तेज हवाओं या आँधी तूफानों के साथ वर्षा हो सकती है |लोगों में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा |

Hits: 484