मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 मई 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Sunday, 07 May 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 मई 2023 तक   (वैदिक)

  8  मई को वैश्विक स्तर पर हवाओं का वेग काफी अधिक रहेगा  | कुछ स्थानों पर आँधी तूफ़ान एवं चक्रवात जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इससे कुछ

दिनों तक आकाशीय वातावरण विक्षुब्ध रहेगा |वायुप्रदूषण का  स्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा | नदियों तालाबों के जल में प्रदूषण की मात्रा अधिक होगी |  लोगों के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में  तनाव बढ़ सकता है|ऐसे सभी प्राकृतिक एवं मनुष्यकृत उपद्रव अर्द्ध रात्रि के बाद धीरे धीरे कम होने प्रारंभ होंगे |
 9मई को धूप तेज रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी |  वायु मंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से उष्ण होकर स्वतः प्रदूषण मुक्त होने लगेंगे |इसी रात्रि से बादलों की आवाजाही अधिक बढ़ने लगेगी |  
 10 मई की शुरुआत बादलों के साथ हो सकती है | कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है |हवाओं का वेग बढ़ने से तापमान नियंत्रित होना प्रारंभ होगा | वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होने लगेंगे|
 11और12 मई को वर्षा होने की संभावना अधिक है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |
 13 मई को कुछ प्रदेशों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की विशेष संभावना है |इन दिनों में तापमान एवं वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम रहेगी |
 14 और 15 मई को कुछ जगहों पर बादलों की उपस्थिति रह  सकती है ! तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम होगा |कहीं कहीं  अल्प वर्षा हो सकती है|हवाओं की गति अधिक होगी | समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |
उत्पात का समय : 8  मई को तेज हवाएँ चलेंगी ! आँधी तूफानों की घटनाएँ घटित होंगी |समाज में व्याप्त बेचैनी 8 मई की रात्रि से कुछ कम होनी प्रारंभ होगी | लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा धीरे धीरे कम होनी शुरू होगी ! 9 मई को धूप तेज होगी जिससे तापमान अचानक बढ़ जाएगा |इस दिन आग लगने की घटनाएँ  अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक घटित हो सकती हैं |

Hits: 516