मौसम पूर्वानुमान : 24 से 30 जून 2023 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Friday, 23 June 2023 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 24 से 30 जून 2023 तक   (वैदिक)


 24और 25 जून को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में वर्षा होने की संभावना अधिक है |पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त मध्य भारत आदि में  मध्यम वर्षा की

संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव घटेगा | राजनैतिक विद्वेष कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |अगले 5 दिनों तक काले काले बादल आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |

26 जून को वर्षा होने की सामान्य संभावना बहुत कम क्षेत्रों में है |आकाश प्रायः बादलों से युक्त होगा | दक्षिण भारतीय प्रदेशों तापमान अचानक बढ़ना शुरू होगा | पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी | मंगलग्रह की धूल से  वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू होगा |

27  जून को  सौर गतिविधियों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस रात्रि को आग लगने की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |कुछ क्षेत्रों में आकाशी बिजली गिरने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |

28  जून को सामान्य रूप से बादलों को कहीं कहीं देखा जा सकेगा ! तेज हवाओं या आँधी तूफानों के साथ दक्षिण पश्चिम भारत में 4 दिनों तक सामान्य वर्षा हो सकती है |वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू होगा | लोगों में उन्माद की भावना पनपेगी | छोटी छोटी बातों को लेकर परिवारों में तनाव बढ़ेगा |

 29  जून को केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं वर्षा हो सकती है | वायु प्रदूषण का स्तर  बढ़ सकता है| इससे लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी | परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी |समाज में वैमनस्य फैलाने के राजनैतिक प्रयास होंगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी | ऐसा प्रभाव कुछ दिनों तक समस्त वायुमंडल में रहेगा |

30 जून को दक्षिण ध्रुव से आने वाली प्रकुपित हवाओं (अनपेक्षित गैसों )के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं |वो हवाएँ जब जहाँ पहुँचेंगी वहाँ आँधी तूफ़ान चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाएँ निर्मित हो सकती हैं | भारत के दक्षिण पूर्वी समुद्री किनारों पर स्थित प्रदेशों में आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन प्रदूषित हवाओं के वेग से वातावरण में वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो सकता है |लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ सकता है |
उत्पात का समय :

 24 से 26  तक  जून तक मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड आदि  प्रदेशों में वर्षा की संभावना काफी कमजोर है | 28 से 30 जून तक तेज आँधी तूफानों के घटित होने की संभावना है | 24 से 30 जून तक तापमान काफी बढ़ेगा | मध्य भारत से लेकर दक्षिण पश्चिम भारत तक अग्नि संबंधी दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है |  इन दिनों में भूकंप चक्रवात बज्रपात जैसी घटनाएँ एवं मनुष्यकृत दुर्घटनाएँ घटित होसकती हैं | इससे कुछ दिनों तक आकाशीय वातावरण विक्षुब्ध रहेगा |वातावरण में वायुप्रदूषण का  स्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा | नदियों तालाबों का जल  प्राकृतिक प्रदूषण से प्रदूषित होगा |

Hits: 707