मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 फरवरी 2022 तक (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather)
Published: Monday, 07 February 2022
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                         मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15  फरवरी 2022 तक (वैदिक)

8 फरवरी को हवाओं के साथ बादलों की अधिकता बढ़नी प्रारंभ होगी |कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है |
9 फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में हवाओं के साथ वर्षा ओले बज्रपात आदि की संभावना है समुद्र के किनारे वाले देशों प्रदेशों में चक्रवाती वर्षा हो सकती है | इस समय  वायुप्रदूषण अधिक बढ़ा रहेगा |
10फरवरी को झारखंड छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उड़ीसा तेलंगाना आंध्रप्रदेश तमिलनाडु आदि में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है | समुद्र

Read more: मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 फरवरी 2022 तक (वैदिक)

मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 फरवरी तक 2022 (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather)
Published: Monday, 31 January 2022
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 फरवरी तक 2022 (वैदिक)

    1और 2फरवरी को भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में बर्फवारी हो सकती है | हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में भी कहीं कृषि के लिए हितकर अच्छी वर्षा की संभावना  है |

 3और 4 फरवरी को  मध्यम वर्षा की संभावना है ,तापमान घटेगा वायु प्रदूषण पर अंकुश लगेगा |ठंडी हवाएँ चलेंगी !वातावरण में विशेष नमी रहेगी !

5फरवरी को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कुछ अधिक होगा !| बादलों की आवाजाही रहेगी किंतु सामान्य वर्षा होने की संभावना  है |

6फरवरी को कुछ क्षेत्रों के  वायुमंडल में बढ़ती ज्वलनशील गैसों की मात्रा के कारण आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है | इसलिए अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता पूर्वक अग्नि का व्यवहार करना चाहिए |

7 फरवरी को धूप होगी इसके बाद भी कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएँ चलने के कारण शीतलहर रहेगी | जहाँ हवाओं की गति अधिक नहीं होगी वहाँ के आकाश में धुंध बढ़नी प्रारंभ होगी |  सामाजिक वातावरण में उत्तेजना बढ़ने से इन दिनों विवाद बढ़ने की संभावना अधिक है | देश की सीमाओं पर उत्तेजना बढ़ सकती है| इसलिए विशेष सावधान रहना श्रेयस्कर रहेगा | मौसम पूर्वानुमान आज से दस हजार वर्ष पहले तक का जानने की विधि !

विनम्र निवेदन :-मैं हर बार एक महीने का मौसम पूर्वानुमान दे रहा था पर कुछ लोग काॅपी करके अपने नाम से प्रकाशित करते देखे जा रहे थे इसलिए एक एक सप्ताह का ही पूर्वानुमान प्रकाशित किया जाएगा |

 

मौसम पूर्वानुमान : जनवरी 2022 (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather)
Published: Friday, 31 December 2021
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee


 
मौसम पूर्वानुमान : जनवरी 2022 (वैदिक)

1 और 2 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में आग लगने जैसी घटनाएँ घटित होते देखी जा सकती हैं | अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता पूर्वक अग्नि का व्यवहार करना चाहिए |कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना भी है |

3और 4 जनवरी को हवाओं का वेग क्रमशः कम होने लगेगा | उसके साथ साथ तापमान कम होगा |कुछ स्थानों पर मध्यमस्तरीय वर्षा की संभावना है | पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी जैसा वातावरण बन सकता है |

5और 6जनवरी को भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में बर्फवारी हो सकती है | हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान

Read more: मौसम पूर्वानुमान : जनवरी 2022 (वैदिक)

मौसम पूर्वानुमान : दिसंबर 2021(वैदिक)

Category: Forcasting (Weather)
Published: Tuesday, 30 November 2021
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                                                  मौसम पूर्वानुमान : दिसंबर 2021(वैदिक)

    दिसंबर के महीने में समुद्र तटवर्ती देशों प्रदेशों में चक्रवाती वर्षा के अतिरिक्त सामान्य वर्षा की संभावना कुछ दिनों में ही दिखाई पड़ेगी |20 दिसंबर के बाद वर्षा प्रारंभ हो सकती है |चक्रवाती तूफानों की संभावना 15 दिसंबर तक  रहेगी | 9 दिसंबर तक अधिक रहेगी एवं1 से 5 दिसंबर तक चक्रवाती तूफानों की संभावना विशेष अधिक है | इन दिनों में चक्रवाती वर्षा की आवृत्तियाँ एक से अधिक भी देखने को मिल सकती हैं | वायु प्रदूषण की मात्रा भी इन दिनों में अधिक रहेगी | वायुप्रदूषण का स्तर वैसे तो 1 से 19 दिसंबर तक बढ़ा रहेगा | उसमें भी  3 से 9 दिसंबर तक  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ा रहेगा | इन दिनों में तनाव अधिक रहेगा |हिंसक आतंकी दुर्घटनाओं की अधिकता रहेगी |ऐसी प्राकृतिक एवं मनुष्य कृत दुर्घटनाओं की संभावना2से6दिसंबर तक अधिक है |इसी बीच दिल्ली एवं उसके आसपास के क्षेत्र में एक भूकंप आएगा जो किसान आंदोलन एवं संसदीय गतिरोध की दिशा दशा तय करेगा | 2से6दिसंबर में किसान संगठनों में आपसी तनाव काफी अधिक बढ़ जाएगा |संसद के शीत कालीन सत्र में 1से 5 दिसंबर तक तनाव बना रहेगा | इन दिनों में सूखीखाँसी,दमा, बदनदर्द,दस्त आदि पाचन से

Read more: मौसम पूर्वानुमान : दिसंबर 2021(वैदिक)

वैदिक मौसम पूर्वानुमान :नवंबर 2021

Category: Forcasting (Weather)
Published: Sunday, 31 October 2021
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                                             वैदिक मौसम पूर्वानुमान :नवंबर 2021
संक्षिप्त मौसम पूर्वानुमान :

    इस नवंबर के महीने में वर्षा की संभावना कम है  तेज आँधी तूफानों को घटित होते बार बार देखा जाएगा |आँधी तूफानों का ऐसा भयप्रद स्वरूप कई वर्षों के बाद इस ऋतु में दिखाई देगा | चक्रवातों की आवृत्तियाँ बार बार देखने को मिलेंगी | वायु प्रदूषण की मात्रा इस महीने विशेष बढ़ी रहेगी |वायुप्रदूषण का स्तर वैसे तो संपूर्ण महीने ही बढ़ा रहेगा उसमें भी  6 से 9 नवंबर तक एवं 19 से 24 नवंबर तक वायुप्रदूषण का स्तर अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ा रहेगा | इस महीने तनाव अधिक बढ़ेगा | हिंसक आतंकी दुर्घटनाओं की अधिकता रहेगी  | ऐसी प्राकृतिक एवं मनुष्य कृत दुर्घटनाओं वैसे तो पुरे नवंबर में ही रहेगी | उसमें भी 3, 4,5,6,7,16,17,18 ,19,20,21,22  तारीखें विशेष सतर्कता

Read more: वैदिक मौसम पूर्वानुमान :नवंबर 2021