वैदिकपूर्वानुमान : आँधीतूफ़ान और वायुप्रदूषण -अक्टूबर:2019

Category: Forcasting (Weather)
Published: Tuesday, 01 October 2019
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

   आँधी तूफ़ान -    

       अक्टूबर के संपूर्ण महीने में ही हवाओं की गति अच्छी रहेगी ! 4 अक्टूबर के बाद हवाओं का वेग कुछ बढ़ जाएगा !9 अक्टूबर से हवाओं की गति कुछ और बढ़ेगी !14 अक्टूबर से कुछ क्षेत्रों में आँधी तूफानों का वातावरण बन सकता है जबकि 19 अक्टूबर से 26  अक्टूबर के बीच में हिंसक आँधी तूफानों का निर्माण होगा जो कुछ क्षेत्रों में काफी जन धन की हानि कर सकते हैं !27 अक्टूबर से 31  अक्टूबर तक इनका इससे भी अधिक रौद्र रूप होगा !इसके अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों में भी 19 से 30 अक्टूबर तक आँधी तूफ़ान चक्रवात आदि की हिंसक घटनाएँ घटित होंगी !

 विशेष बात -

      1 से 4 अक्टूबर तक ,14 से 18 अक्टूबर तक एवं 28 से 31 अक्टूबर तक आँधी तूफ़ान चक्रवात एवं वज्रपात जैसी घटनाएँ अपने चर्म उत्कर्ष

Read more: वैदिकपूर्वानुमान : आँधीतूफ़ान और वायुप्रदूषण -अक्टूबर:2019

वैदिक मौसम पूर्वानुमान :अक्टूबर -2019

Category: Forcasting (Weather)
Published: Monday, 30 September 2019
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                                 वैदिक मौसम पूर्वानुमान :अक्टूबर -2019

     वर्षाऋतु समाप्त होने के बाद भी अक्टूबर के महीने में गुजरात,महाराष्ट्र,राजस्थान,कर्नाटक आदि में बिषम वर्षा से कृषि कार्यों में अक्सर रुकावटें पैदा करती रहेगी !

      1 और 2 तारीखों में हल्के काले बादल एवं वायु वेग अधिक होगा तथा धूप निकलेगी !3,4 और 5 तारीखों में अत्यंत हलके भूरे रंग के बादल एवं अधिक मात्रा में धूप होगी! 6,को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी किंतु सामान्य वर्षा हो सकती है | 7 को काले  काले भयंकर बादल उठेंगे वर्षा आँधी तूफ़ान आदि उपद्रव घटित होंगे | 8 को दिल्ली में धूप और सामान्य बादल एवं बिहार नेपाल आदि में आँधी तूफान एवं विशेष वर्षा की संभावना बनेगी ! 9 तारीख में देश के अधिकाँश भागों में सामान्य से कुछ अधिक वर्षा होने की संभावना बनेगी | 10,11 तारीखों में सामान्य वर्षा होने की  संभावना है | 6,7,8,9,10,11 तारीखों में विशेषकर जम्मू कश्मीर,हिमाचल,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,दिल्ली ,पंजाब हरियाणा आदि में

Read more: वैदिक मौसम पूर्वानुमान :अक्टूबर -2019

वैदिकमौसम पूर्वानुमान -सितंबर 2019

Category: Forcasting (Weather)
Published: Friday, 30 August 2019
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

दिल्ली एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में -

          1 ,2 सितंबर को बादल और धूप दोनों के दर्शन होंगे ,3 सितंबर को कम बादल एवं धूप अधिक होगी | 4,5,6,7,8,9,10 को कभी धूप तो कभी काले काले घनघोर बादल आकाशमंडल घेरे रहेंगे और अच्छी वर्षा होगी |इन्हीं दिनों में कश्मीर  क्षेत्रों में वर्षा तथा बर्फबारी की प्रबल संभावनाएँ हैं | 11 को कम बादल अच्छी धूप रहेगी !12को अच्छी धूप आसमान साफ होगा ,13 ,14 को कम बादल अच्छी धूप रहेगी ,15 एवं 16 को अधिक बादल आकाश मंडल को ढककर रखेंगे !17 धूप एवं 18 को भयंकर बादल दिखाई देंगे !19,20को बादल और अच्छी वर्षा की संभावना है | 21 को भयंकर बादल एवं वर्षा की अधिकता रहेगी| 22 को दिल्ली में धूप जबकि राजस्थान छत्तीस गढ़ झारखंड में आँधी तूफ़ान वर्षा !23 ,24,25,26,27,28,29 को घने बादल ,धूप एवं वायु का वेग अधिक होगा !30 को हल्के बादल और धूप रहेगी |

 संपूर्ण भारत का मौसम पूर्वानुमान -

     1से 4सितंबर तक देश के कई प्रदेशों में अच्छी वर्षा होगी | 5,6,7 सितंबर को धूप खिलेगी तथा अधिक वायु कम वर्षा एवं भूरेरंग के बादल

Read more: वैदिकमौसम पूर्वानुमान -सितंबर 2019

वैदिक मौसम पूर्वानुमान : अगस्त :2019

Category: Forcasting (Weather)
Published: Sunday, 28 July 2019
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

      अगस्त के संपूर्ण महीने में देश कुछ शहरों को छोड़कर  देश के अधिकाँश प्रदेशों में अत्यंत अधिक वर्षा होगी !विशेष कर दक्षिण और पूर्वी प्रांतों में वर्षा एवं बाढ़ का स्वरूप इतना अधिक  डरावना होगा कि संभव है कुछ दशकों क्या कुछ शतकों में भी ऐसी भीषण वर्षात न हुई हो इतनी अधिक वर्षा होगी !
   1अगस्त को घनघोर काली घटाएँ घिरेंगी तेज हवाएँ चलेंगी तथा अरुणाचल आदि पूर्वी प्रदेशों में वर्षा होगी !2 , 3 अगस्त को काले काले भयंकर बादल उठेंगे तेज हवाएँ चलेंगी एवं भारतवर्ष के अधिकाँश प्रदेशों में वर्षा होगी उसमें भी त्रिपुरा,उड़ीसा,छतीसगढ़ ,पश्चिमबंगाल,झारखंड तेलंगाना,आंध्रप्रदेश आदि में विशेष अधिक वर्षा होने की संभावना है !4 , 5 अगस्त को  आंध्रप्रदेश , पांडुचेरी, तमिलनाडु केरल, कर्नाटक आदि में वर्षा की विशेष अधिक संभावना है ! 6,7 अगस्त को मध्यम वर्षा होगी !8,9,10 अगस्त को दिल्ली हिमाचल पंजाब हरियाणा उत्तरप्रदेश में विशेष अधिक बारिश होगी ! 11,12,13 अगस्त को  दिल्ली समेत गुजरात मध्यप्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान आदि अधिकाँश स्थानों में अधिक बादल एवं अच्छी वर्षा होगी !14 अगस्त को कुछ स्थानों पर मौसम साफ होगा धूप निकलेगी जबकि कई अन्य स्थानों पर वर्षा होगी !15,16 अगस्त को पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली,उत्तरप्रदेश आदि में बहुत अधिक वर्षा होगी !17 ,18 अगस्त को दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में काले काले भयंकर बादल सारे आकाशमंडल को घेर लेंगे और अच्छी वर्षा करेंगे !19 अगस्त को हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड,

Read more: वैदिक मौसम पूर्वानुमान : अगस्त :2019

वैदिक मौसम पूर्वानुमान : जुलाई - 2019

Category: Forcasting (Weather)
Published: Sunday, 30 June 2019
Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

                     वैदिक मौसम पूर्वानुमान : जुलाई - 2019

 संपूर्ण विश्व का संक्षिप्त मौसम पूर्वानुमान -

      इस संपूर्ण महीने में वर्षा की संभावना अत्यंत अधिक है सामान्य तौर पर 1 जुलाई से 10 तक सामान्य वर्षा ,11 से 20 जुलाई के बीच उससे अधिक वर्षा एवं 21 से 31 जुलाई तक काफी अधिक वर्षा होगी जिससे जनधन की भारी हानि हो सकती है !इस वर्षा से भूटान ,चीन,म्यामार रूस आदि में भारी बारिश होने की संभावना है !जुलाई का महीना जैसे जैसे बीतता जाएगा वैसे वैसे वर्षा के वेग बढ़ता जाएगा !15 जुलाई के बाद वर्षा का स्वरूप अधिक डरावना होगा जो सरकारों के द्वारा बचाव के लिए किए गए अधिकतम प्रयासों को भी निरर्थक सिद्ध कर देगा !यह समय कृषि कार्यों के लिए भी बाधक होगा !इस समय उचित होगा कि सरकार राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पहले से सतर्कता बरते और संबंधित विभागों को तैयारियों के लिए अभी से सतर्क कर दे !विश्व के अधिकाँश देश इस जुलाई के महीने में अधिक वर्षा से विशेष प्रभावित होंगे ! 
                                           भारत का मौसम पूर्वानुमान -

   वर्षापूर्वानुमान - 

     1जुलाई को वर्षा होगी ! 2 से 6 जुलाई तक काले काले भयंकर बादल उठेंगे,इसमें  2 और 4 जुलाई को सामान्य वर्षा होगी !3 को उत्तर प्रदेश,बिहार-उत्तराखंड,हिमाचलप्रदेश,जम्मू-कश्मीर,दिल्ली आदि में अधिक वर्षा हो सकती है! 5 ,6 जुलाई को उड़ीसा,छतीसगढ़ मणिपुर आदि में विशेष अधिक वर्षा की संभावना है !7 से 11 जुलाई तक सभी क्षेत्रों में बादल एवं सामान्य वर्षा की संभावना है 7,8

Read more: वैदिक मौसम पूर्वानुमान : जुलाई - 2019