मौसम पूर्वानुमान : 16 से 22 फरवरी तक 2022 (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Tuesday, 15 February 2022 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : 16 से 22 फरवरी तक 2022 (वैदिक)

16फरवरी को हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ेगी |तापमान बढ़ने लगेगा |अनेकों  देशों प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति दिखाई पड़ेगी |जिससे कुछ क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो सकती है | पहाड़ी क्षेत्रों में वर्फबारी की संभावना बन सकती है |

17 फरवरी को अनेकों स्थानों पर बादल और वर्षा की संभावना है |पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है | इसके बाद भी तापमान बढ़ता दिखाई

देगा !आसमान साफ रहेगा |

18फरवरी को भारत के  जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में मध्यमस्तरीय वर्षा होने की संभावना है |
19 फरवरी को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी कहीं कहीं सामान्य वर्षा होने की संभावना है |आकाश प्रायः प्रदूषण रहित होगा |
20फरवरी को ज्वलनशील गैसों की मात्रा के कारण आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है | इसलिए अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता पूर्वक अग्नि का व्यवहार करना चाहिए |
21और 22फरवरी को कुछ क्षेत्रों में आँधी तूफ़ान एवं वायुप्रदूषण बढ़ने लगेगा | सामाजिक वातावरण में मानसिक तनाव की मात्रा इस समय अधिक बढ़ती दिखाई देगी |इन दिनों में एक से अधिक चक्रवातों का निर्माण हो सकता है |सामान्यतौर पर इन दिनों  में वर्षा नहीं होगी| केवल समुद्र के किनारे स्थित देशों प्रदेशों में आँधी तूफ़ान ओलावृष्टि अधिक वर्षा एवं बज्रपात होने की संभावना अचानक बन सकती है |इन दिनों में चक्रवातों का निर्माण हो सकता है |देश की सीमाओं पर अधिक सक्रियता बढ़ाई जानी चाहिए |इन दिनों आकाशीय एवं समुद्री उपद्रवों की संभावना है |इसलिए इन दिनों में ऐसी यात्राओं में विशेष सावधानीवरती  जानी चाहिए |यहाँ से तापमान तेजी से गिरना प्रारंभ हो जाएगा !सर्दी अचानक बढ़ जाएगी |

Hits: 438