मौसम पूर्वानुमान : मार्च 2022 (वैदिक)

Category: Forcasting (Weather) Published: Monday, 28 February 2022 Written by Dr. Shesh Narayan Vajpayee

मौसम पूर्वानुमान : मार्च 2022 (वैदिक)


 1मार्च को भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में बर्फवारी हो सकती है |
2मार्च को हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में कहीं कृषि के लिए हितकर वर्षा होने की संभावना  है |
3मार्च  को  बादलों की उपस्थिति रह सकती है|वर्षा की संभावना कम है तापमान घटेगा | वायु प्रदूषण पर अंकुश लगेगा |
4मार्च  को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कुछ अधिक होगा !वायु प्रदूषण भी कुछ कम होगा | बादलों की आवाजाही रहेगी | कुछ स्थानों पर वर्षा हो

सकती है |
5मार्च  को कुछ क्षेत्रों के  वायुमंडल में बढ़ती ज्वलनशील गैसों की मात्रा के कारण आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है | इसलिए अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता पूर्वक अग्नि का व्यवहार करना चाहिए |
6मार्च  को कुछ क्षेत्रों में हवाएँ चलने के कारण शीतलहर प्रारंभ हो सकती है जहाँ हवाओं की गति अधिक नहीं होगी वहाँ के आकाश में धुंध बढ़नी प्रारंभ होगी | सामाजिक वातावरण में उत्तेजना बढ़ने से इन दिनों विवाद बढ़ने की संभावना अधिक है | देश की सीमाओं पर उत्तेजना बढ़ सकती है
7 मार्च को कुछ स्थानों पर वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना है प्राकृतिक वातावरण में हलचल बढ़ेगी |  समुद्री  क्षेत्र में वायु प्रकोप होना संभव है| समाज में तनाव का वातावरण बनना प्रारंभ होगा | तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो  सकती है |
विशेष- 5से7मार्च तक उल्कापात बज्रपात जैसी प्राकृतिक घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इस समय में आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी| इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |

Hits: 398